कोलकाता पुलिस ने शमी को रोका कल होगी पूछताछ

By Tatkaal Khabar / 19-04-2018 05:05:41 am | 24386 Views | 0 Comments
#

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईपीएल में व्यस्त हैं तो दूसरी ओर पत्नी हसीन जहां उनकी मुश्किलें और बढ़ाने में लगी हैं। सोमवार रात केकेआर के खिलाफ मैच खेलने कोलकाता पहुंचे शमी को पुलिस ने समन भेजा है। पत्नी हसीन जहां से घरेलू हिंसा के आरोप में कोलकाता पुलिस ने उन्हें बुधवार दोपहर 2 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है।
Image result for
इसके पहले शमी के बड़े भाई मोहम्मद हशीम अहमद को भी पूछताछ के लिए कोलकाता पुलिस मुख्यालय बुलाया गया था। सोमवार को इसकी जानकारी पुलिस मुख्यालय में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी थी। शमी की पत्नी हसीन ने अपने पति के बड़े भाई हशीम अहमद पर रेप का आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश के अमरोहा स्थित उनके आवास पर भेजे गए इस नोटिस में उन्हें पूछताछ के लिए 18 अप्रैल को कोलकाता पुलिस मुख्यालय बुलाया गया है। अगर वह आते हैं तो पूछताछ कर उनका बयान रिकॉर्ड किया जाएगा।