BCCI ने खेल रत्न के लिए विराट कोहली और गावस्कर का नाम ध्यानचांद के लिए भेजा

By Tatkaal Khabar / 26-04-2018 03:59:06 am | 16972 Views | 0 Comments
#

BCCI ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का नाम खेल रत्न पुरस्कार और भारतीय क्रिकेट के महान दिग्गाज सुनील गावस्कर का नाम खेलों में उपलब्धियों के लिए ध्यानचंद अवार्ड के लिए नामित किया है. इसके अलावा पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के नाम की सिफारिश प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए की है. प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए द्रविड़ के नामांकन की पुष्टि की है.

Image result for VIRAT KOHLI AND GAVASKAR
बीसीसीई ने विराट और गावस्कर के नामों पर सहमति जताते हुए इन दोनों खिलाड़ियों का नाम खेल मंत्रालय भेजा है. इसके अलावा बोर्ड ने अर्जुन अवार्ड के लिए भी नाम भेजे हैं. भारत की पुरुष क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को बीसीसीआई ने अर्जुन अवार्ड के लिए नामित किया है.