धोनी ने साबित कर दिया है की वो है बेस्ट कप्तान और पापा

By Tatkaal Khabar / 28-05-2018 03:08:47 am | 13781 Views | 0 Comments
#

महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी  में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने तीसरी बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर लिया है. सलामी बल्लेबाज शेन वाटसन की धुआंधार शतकीय पारी से चेन्नई सुपरकिंग्स ने यहां सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से करारी शिकस्त देकर तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.
 महेंद्र सिंह धौनी की अगुवाई में चेन्नई ने 7 साल के बाद 2011 के बाद पहली बार खिताब जीता. धौनी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कप्‍तानी में वो अब भी सबपर भारी हैं.मौजूदा आईपीएल में विराट कोहली, रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक, श्रेयस अय्यर, आर अश्विन और अजिंक्‍य रहाणे भी अपनी-अपनी टीम के लिए कप्‍तानी की. लेकिन सभी पर महेंद्र सिंह धौनी भारी पड़े. आईपीएल में धौनी ने एक और मिशाल कायम किया है. उन्‍होंने साबित कर दिया  है कि वो जितना बेहतरीन कप्‍तान हैं उतना ही एक जिम्‍मेदार पिता भी हैं. फाइनल में हैदराबाद को रौंदने के बाद चेन्‍नई की पूरी टीम जहां जश्‍न मनाने में लगी थी, वहीं धौनी अपनी बेटी जीवा के साथ मस्‍ती कर जश्‍न मना रहे थे.