जाने वाली है इमरान खान की कुर्सी! विपक्षी सांसदों ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव

By Tatkaal Khabar / 08-03-2022 01:32:43 am | 14710 Views | 0 Comments
#

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी जाने वाली है। मंगलवार को विपक्षी दलों ने पाक संसद के लिए अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। पीएमएल-एन की ओर से मरियम औरंगजेब ने कहा कि विपक्ष के वरिष्ठ सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नेशनल असेंबली सचिवालय में प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। राणा सनाउल्लाह, अयाज सादिक, शाजिया मारी और मरियम औरंगजेब सहित विपक्षी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के इस्लामाबाद में संसद भवन पहुंचने के बाद उनकी तरफ ये पुष्टि की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान में विपक्षी पार्टियों के कुल 86 सदस्यों ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं। नियम के अनुसार 68 MNA को याचिका पर हस्ताक्षर करने की आवश्यकता होती है और स्पीकर के पास मतदान के लिए सत्र बुलाने के लिए 3-7 दिन होता है। इसके अलावा, पीएमएल-एन एमएनए को इस्लामाबाद में रहने का निर्देश दिया गया है क्योंकि आने वाले 3 सप्ताह राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि विशेष सत्र की मांग करने वाला प्रस्ताव जेयूआई-एफएस शाहिदा अख्तर अली द्वारा प्रस्तुत किया गया है। जबकि पीएमएल-एनएस साद रफीक, मरियम औरंगजेब, अयाज सादिक, राणा सनाउल्लाह और पीपीपी नवीद कमर और शाजिया मारी ने पत्र के जरिए इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है, जिसे नेशनल असेंबली सचिवालय में जमा किया गया है।