प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'सालार' की शूटिंग पर लगा ब्रेक

By Tatkaal Khabar / 03-06-2022 02:53:13 am | 15121 Views | 0 Comments
#

साउथ के सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'सालार' में जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। लेकिन फिल्म की शूटिंग पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील चाहते हैं कि इसमें प्रभास की बॉडी फिट लगें। फिल्म 'सालार' में प्रभास लीन लुक में नजर आएं, इसलिए प्रशांत चाहते हैं प्रभास अपना वजन घटाएं और फिल्म में फिजिकली टोन्ड शेप में नजर आएं। प्रशांत फिल्म में एडिटिंग से प्रभास को अच्छा नहीं दिखाना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने कहा है कि प्रभास जब तक वजन कम नहीं करेंगे तब तक वो फिल्म की शूटिंग पर नहीं लौटेंगे। प्रभास की बात करें तो वो काफी समय से अपने वजन को लेकर परेशानी झेल रहे हैं।

इस फिल्म को निर्माता पहले इसी साल अप्रैल 2022 में रिलीज करने की तैयारी में थे। फिल्म निर्माताओं के इस प्लान पर कोरोना ने पानी फेर दिया था। अब ये फिल्म अगले साल 2023 में ही रिलीज हो पाएगी। फिलहाल फिल्म अभी शूटिंग स्टेज पर है। जिसमें से 35 फीसदी फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही प्रभास को बीते दिनों एक गंभीर चोट लगी थी। जिसके इलाज के लिए एक्टर विदेश में गए थे।