अलविदा जुमे को लेकर उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा

By Tatkaal Khabar / 13-03-2026 11:51:54 am | 1312 Views | 0 Comments
#

उत्तर प्रदेश | 13 मार्च 2026 ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद शिया समुदाय में भावनात्मक माहौल को देखते हुए उत्तर प्रदेश में अलविदा जुमे के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी नजर रखने के लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। राज्य के कई जिलों में एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रशासन की ओर से संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ ड्रोन के जरिए निगरानी की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को समय रहते रोका जा सके। वाराणसी में अलविदा जुमे की नमाज को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। शहर की प्रमुख मस्जिदों में नमाज दो चरणों में अदा की जाएगी। ज्ञानवापी मस्जिद और लाटसरैयां क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज अदा कराई जाएगी। मुफ्ती-ए-बनारस अब्दुल बातिन नोमानी ने बताया कि रमजान के आखिरी जुमे को अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने कहा, “इमाम व मुअज्जिन जुमे की नमाज की रवायत पूरी करेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि “दुआओं में मुल्क की तरक्की-खुशहाली के लिए बारगाहे इलाही में मिन्नतें भी करेंगे।” वहीं मेरठ में भी अलविदा जुमे की नमाज को लेकर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। शहर की कई मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस, आरएएफ और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। प्रशासन का कहना है कि शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। अलविदा जुमे को लेकर उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद शिया समुदाय में भावनात्मक माहौल को देखते हुए उत्तर प्रदेश में अलविदा जुमे के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी नजर रखने के लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। राज्य के कई जिलों में एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रशासन की ओर से संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ ड्रोन के जरिए निगरानी की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को समय रहते रोका जा सके। वाराणसी में अलविदा जुमे की नमाज को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। शहर की प्रमुख मस्जिदों में नमाज दो चरणों में अदा की जाएगी। ज्ञानवापी मस्जिद और लाटसरैयां क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज अदा कराई जाएगी। मुफ्ती-ए-बनारस अब्दुल बातिन नोमानी ने बताया कि रमजान के आखिरी जुमे को अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने कहा, “इमाम व मुअज्जिन जुमे की नमाज की रवायत पूरी करेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि “दुआओं में मुल्क की तरक्की-खुशहाली के लिए बारगाहे इलाही में मिन्नतें भी करेंगे।” वहीं मेरठ में भी अलविदा जुमे की नमाज को लेकर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। शहर की कई मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस, आरएएफ और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। प्रशासन का कहना है कि शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।