योगी का विपक्ष पर वार- कट्टा-बम से आगे नहीं बढ़ीं पिछली सरकारें!

By Tatkaal Khabar / 27-11-2026 05:05:44 am | 21 Views | 0 Comments
#

लखनऊ, 27 नवंबर 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले यूपी में कट्टे और बम बनते थे, लेकिन आज प्रदेश में दुनिया की बेहतरीन राइफल ग्लासकोप 203 और ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण हो रहा है। उन्होंने युवाओं को यूपी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि कभी बीमारू राज्य रहा उत्तर प्रदेश आज देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन चुका है। बीते साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था और प्रति व्यक्ति आय तीन गुना हुई है। योगी ने कहा कि बेहतर सुरक्षा और कनेक्टिविटी के चलते अब गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच में भी निवेश के प्रस्ताव मिल रहे हैं। हर जिले में सरदार वल्लभभाई पटेल स्किलिंग एंड एम्प्लॉयमेंट जोन बनाए जा रहे हैं, जहां युवाओं को प्रशिक्षण के साथ नौकरी की गारंटी मिलेगी। जापान और जर्मनी जाने के इच्छुक युवाओं को सरकार अपने खर्च पर भाषा सिखाकर विदेश में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगी।