पीएम मोदी ने दिया ‘सर्बत दा भला’ का संदेश, बोले- दुनिया के हर हिस्से में हो शांति

By Tatkaal Khabar / 24-11-2026 10:29:34 am | 193 Views | 0 Comments
#

नई दिल्ली, 24 नवंबर 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु नानक देव जी की वाणी में निहित ‘सर्बत दा भला’ की भावना का उल्लेख करते हुए वैश्विक शांति और मानव कल्याण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी के कल्याण की कामना करना सिख परंपरा की महत्वपूर्ण सीख है और यह भावना तभी विकसित होती है, जब हम हर व्यक्ति को अपना समझने लगते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में इस समय संघर्ष जारी हैं, जिनका खामियाजा निर्दोष लोगों और परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। हिंसा और अशांति के बीच आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे हालात में मानवता के प्रति संवेदनशीलता और सभी के कल्याण की भावना पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के हर हिस्से में शांति स्थापित हो, प्रत्येक परिवार सुरक्षित रहे और हर व्यक्ति को सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर मिले, यही कामना होनी चाहिए। उन्होंने गुरु नानक देव जी की वाणी ‘नानक नाम चढ़दी कला, तेरे भाणे सरबत दा भला’ का उल्लेख करते हुए सभी की भलाई और विश्व शांति के विचार को रेखांकित किया।