महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर धामी की विपक्ष से अपील, बोले- संसद में सकारात्मक सहयोग करे विपक्ष

By Tatkaal Khabar / 27-11-2026 04:52:45 am | 37 Views | 0 Comments
#

देहरादून, 27 नवंबर 2026 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संसद के विशेष सत्र और परिसीमन बिल को लेकर विपक्ष से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाएं इस बिल का इंतजार कर रही हैं और संसद का विशेष सत्र बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में महिला मुद्दों समेत सभी अहम विषयों पर विपक्ष को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। धामी ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले दिनों विपक्ष ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए संसद में हंगामा और अराजकता का माहौल बनाया, जिसे पूरे देश ने देखा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार विपक्ष संसद की कार्यवाही में सहयोग करेगा।