''संविधान की मूल प्रति देखिए, उसका स्पिरिट समझिए', अमित शाह का विरोधियों को संदेश
नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय सभ्यता का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए संविधान की मूल प्रति देखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि संविधान के अलग-अलग अध्यायों की शुरुआत प्रभु श्रीराम, भगवान बुद्ध, भगवान महावीर, गुरु गोबिंद सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, दांडी यात्रा और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्रों से की गई है। अमित शाह ने कहा, "आज जो लोग हाथ में संविधान लेकर घूम रहे हैं, उनको मेरा विनम्र निवेदन है कि संसद की लाइब्रेरी में जाकर पंद्रह मिनट संविधान के लिए निकालकर संविधान का स्पिरिट समझने के लिए नंदलाल बोस के चित्र को देखें।"