वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बरसाए 481/6 रन इंग्लैंड ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड...

By Tatkaal Khabar / 20-06-2018 12:54:12 pm | 14355 Views | 0 Comments
#

इग्लैंड ने पुरुषों के वनडे क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर का नया रिकॉर्ड बनाते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट पर 481 रन बना डाले.एलेक्स हेल्स ने जाय रिचर्डसन को 46वें ओवर में छक्का लगाकर टीम को 444 के पिछले रिकॉर्ड के पार पहुंचाया. पिछला रिकॉर्ड भी इंग्लैंड के ही नाम था, जिसने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में ही 444/3 रन बनाए थे.
Image result for       4816

दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 151 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी से पहले बेयरस्टो ने जेसन रॉय के साथ पहले विकेट के लिए 159 रन जोड़े थे. रॉय ने भी आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को जमकर धोया.जेसन रॉय ने 61 गेंदों में सात चौके और चार छक्के की मदद से 82 रन बनाए. कप्तान इयोन मॉर्गन ने भी 30 गेंदों में 67 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें छह छक्के और तीन चौके शामिल हैं.