फतेह की शूटिंग सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडीज़ पहुंचे गोल्डन टेंपल

By Tatkaal Khabar / 27-03-2023 03:22:48 am | 15347 Views | 0 Comments
#

सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडीज़ ने पंजाब के अमृतसर में फिल्म फतेह की शूटिंग शुरू कर दी है. शूटिंग शुरू होने के अगले दिन ही दोनों सितारे अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचे और फिल्म की कामयाबी की दुआ की. सोनू सूद ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर गोल्डन टेंपल जाने की जानकारी दी है.
Fateh Shooting Start                         Navabharat

सोनू सूद ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “वाहेगुरु जी दा खालसा श्री वाहेगुरु की की फतेह.” सोनू सूद की अपकमिंग फिल्म का नाम भी फतेह है. वीडियो में सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडीज़ गोल्डन टेंपल में दिखाई दे रहे हैं और उन्हें फैंस ने घेरा हुआ है. इनके साथ और लोग और क्रू मेंबर भी दिखाई दे रहे हैं.