Tarek Fatah Death: पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह का निधन, बेटी ने ट्वीट कर कहा- हिंदुस्तान का बेटा...

By Tatkaal Khabar / 24-04-2023 03:29:06 am | 24468 Views | 0 Comments
#

Tarek Fatah Passed Away: पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह का लंबी बीमारी के बाद सोमवार (24 अप्रैल) को निधन हो गया. उन्होंने 73 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली. तारिक फतेह की बेटी नताशा फतेह ने ट्वीट कर ये जानकारी दी. तारिक फतेह (Tarek Fatah) का जन्म 1949 में पाकिस्तान (Pakistan) में हुआ था और बाद में 1980 के दशक की शुरुआत में वे कनाडा चले गए. 

नताशा ने ट्वीट किया, "पंजाब का शेर, हिंदुस्तान का बेटा, कनाडा का प्रेमी, सत्य का वक्ता, न्याय के लिए लड़ने वाला, दलितों, दलितों और शोषितों की आवाज, तारिक फतेह ने बैटन पास कर दिया है. उनकी क्रांति उन सभी के साथ जारी रहेगी जो उन्हें जानते थे और उनसे प्यार करते थे." 

उनके निधन पर भारतीय फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर दुख जताया है. उन्होंने लिखा, "एक ही था तारिक फतेह- साहसी, मजाकिया, जानकार, विचारक, महान वक्ता और एक निडर सेनानी. तारिक, मेरे भाई, आपको एक घनिष्ठ मित्र के रूप में पाकर प्रसन्नता हुई. ओम शांति."