#Tina Turner Death: क्वीन ऑफ रॉक ‘एन’ रोल टीना टर्नर का निधन, 83 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

By Tatkaal Khabar / 25-05-2023 05:09:17 am | 10743 Views | 0 Comments
#

रॉक म्यूजिक की मशहूर गायिका क्वीन ऑफ रॉक एन रोल टीना टर्नर का 83 साल की उम्र में स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख के पास कुसनाच में अपने घर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। टर्नर ने रॉक एंड रोल के शुरुआती वर्षों के दौरान 1950 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी। टर्नर ने अपना करियर पिछली शताब्दी के छठे दशक में शुरू किया था। यह राक 'एन' रोल का शुरुआती दौर था। उनका एक प्रसिद्ध गाना है-व्हाट्स लव गाट टू डू विथ इट? इसमें उन्होंने प्यार को सेकेंड हैंड इमोशन बताया है।