भारी बारिश की वजह से अमरनाथ यात्रा रोकी गई

By Tatkaal Khabar / 28-06-2018 03:54:28 am | 15180 Views | 0 Comments
#

नई दिल्ली:  अमरनाथ यात्रा को अस्थाई रूप से इस बार भारी बारिश की वजह से स्थगित कर दिया गया है। यह यात्रा बुधवार को शुरू हुई थी, जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु रवाना हुए थे, लेकिन भारी बारिश को देखते हुए इस यात्रा को अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया गया है। सभी श्रद्धालुओं को निर्देश दिए गया है कि वह अपने कैंप में चले जाएं क्योंकि बालटाल ट्रैक काफी खराब हो गया है और यात्रा को अस्थाई रूप से रोक दिया गया है।
Image result for

अधिकारियों को इस रूट को फिर से दुरुस्त करने के लिए लगा दिया गया है, जिससे कि फिर से इस रास्ते पर आवागमन शुरू हो सके। आपको बता दें कि इस बार दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा के लिए आवेदन किया था। जिसके बाद 3000 लोगों का पहला जत्था जम्मू कश्मीर के बेस कैंप से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना किया गया था। लेकिन खराब मौसम और भारी बारिश की वजह से इस यात्रा को स्थगित कर दिया गया है।