Fifa World Cup : कोलंबिया 1-0 सेनेगल को हराया

By Tatkaal Khabar / 28-06-2018 04:18:04 am | 13769 Views | 0 Comments
#

रूस में जारी फीफा विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए आज समारा ऐरेना में सेनेगल और कोलंबिया आमने-सामने होगी। दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो का मुकाबला होगा, क्योंकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट के 21वें संस्करण से बाहर हो जाएगी।

ग्रुप स्तर पर सेनेगल चार अंकों के साथ दूसरे और कोलंबिया तीन अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। जीतने वाली टीम के खाते में तीन अंक आएंगे और वह नॉक आउट में प्रवेश कर लेगी।

सेनेगल अगर किसी प्रकार इस मुकाबले को जीतने की बजाए ड्रॉ कर पाने में भी संभव रहती है, तो भी वह अंतिम-16 दौर में प्रवेश हासिल कर लेगी।

साल 2002 में सेनेगल ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था। ऐसे में यह आखिरी ग्रुप मैच उसकी सेमीफाइनल तक पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने का अंतिम मौका है।

कोलंबिया ने भी 2014 में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। ऐसे में उसका भी लक्ष्य सेनेगल को मात देकर अंतिम-16 दौर में स्थान हासिल करने का होगा। जापान के खिलाफ खराब डिफेंस के कारण कोलंबिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था, वहीं सेनेगल ने पोलैंड को पहले मैच में 2-1 से हराया था।

अपने खेल में सुधार करते हुए कोलंबिया ने अगले मैच में पोलैंड पर 3-0 से जीत हासिल की थी और सेनेगल का जापान के खिलाफ मैच 2-2 से ड्रॉ हुआ था।