हरिद्वार में केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

By Tatkaal Khabar / 06-08-2024 07:55:15 am | 9247 Views | 0 Comments
#

मंगलवार सुबह हरिद्वार में नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुराना औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल की फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने के कारण फैक्ट्री के कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई।


हरिद्वार के पुराना औद्योगिक क्षेत्र की एक केमिकल की फैक्टरी भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कर्मचारियों और आस-पास मौजूग लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। फैक्ट्री से उठ रहा काला धुंआ कई किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा है।

अब तक आग पर नहीं पाया जा सका काबू
घटना की जानकारी पर दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने की जानकारी के बाद से मौके पर भारी संख्या में लोगों भीड़ जमा हो गई है।