Mithun Chakraborty: दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मनित होंगे मिथुन चक्रवर्ती, इस दिन मिलेगा अवॉर्ड

By Tatkaal Khabar / 30-09-2024 03:39:46 am | 9643 Views | 0 Comments
#

Mithun Chakraborty Dadasaheb Phalke: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को एक सर्वश्रेष्ट सम्मान मिलने वाला है. 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में मिथुन दादा के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार का ऐलान किया गया है. दिग्गज अभिनेता को 74 साल की उम्र में इस अभूतपूर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. उन्हें 8 अक्टूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में यह पुरस्कार दिया जाएगा. इसी साल 2024 में मिथुन को पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है. 

इस दिन सम्मानित होंगे मिथुन दा
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स (ट्विटर) पर यह खबर साझा की है. उन्होंने लिखा, "मिथुन दा की उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है. यह घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस हो रहा है कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने महान अभिनेता श्री मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके प्रतिष्ठित योगदान के लिए पुरस्कार देने का फैसला किया है."