Mithun Chakraborty की फिल्म ‘संतान’ इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

By Tatkaal Khabar / 05-11-2024 03:02:07 am | 10233 Views | 0 Comments
#

,नई दिल्ली। हाल ही में दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अभिनीत बांग्ला फिल्म ‘शोनतान’ (संतान) आगामी दिसंबर माह में रिलीज होगी। बांग्ला फिल्म उद्योग के एक पदाधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह फिल्म माता-पिता और उनके बच्चों के रिश्तों पर आधारित है। मिथुन चक्रवर्ती और बांग्ला अभिनेता ऋत्विक चक्रवर्ती इस फिल्म में पिता-पुत्र की भूमिका निभा रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में सुभाश्री गांगुली, खराज मुखर्जी एवं सोहिनी सेनगुप्ता भी शामिल हैं।
किस दिन रिलीज होगी मिथुन की फिल्म
इंडिया मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन (ईआईएमपीए) के एक अधिकारी ने बताया कि राज चक्रवर्ती द्वारा निर्देशित यह फिल्म क्रिसमस और नए साल के मौके पर 20 दिसंबर को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। इसके अलावा देव, जिशु सेनगुप्ता और बरखा बिस्ट अभिनीत फिल्म ‘खदान’ और खराज मुखर्जी, अपराजिता आध्या और चंदन सेन अभिनीत फिल्म ‘पांच नंबर स्वप्नमोय लेन’ यह अन्य दो बांग्ला फिल्में भी दिसंबर में रिलीज होने वाली हैं।