मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल लापता, फोन लगातार बंद, पत्नी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

By Tatkaal Khabar / 03-12-2024 04:00:59 am | 10287 Views | 0 Comments
#

मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल को लेकर शॉकिंग खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉमेडियन कुछ घंटों से मिसिंग है। पति के मिसिंग की खबर वाइफ ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील पाल मुंबई से बाहर एक शो में परफॉर्म करने के लिए गए थे और कब वापस आएंगे इसकी जानकारी पत्नी को दी थी। लेकिन जब कॉमेडयन से संपर्क नहीं हो पाया तो वाइफ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 

खबरों की मानें तो सुनील जिस शो में परफॉर्म करने गए थे वहां से उनकी मुंबई की वापसी 3 दिसंबर को थी। लेकिन लगातार फोन ट्राई करने के बाद भी नॉट रीचबल है। जिसके बाद पत्नी सरिता ने पुलिस स्टेशन शिकायत करने पहुंचीं। फिलहाल, इस पूरे मामले की पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है और उनके करीबी लोगों से कॉमेडियन के ठिकाने के बारे में पूछ रही है।