राज्यसभा में धनखड़ और खड़गे आमने-सामने : खड़गे बोले-आप किसान तो मैं मजदूर का बेटा

By Tatkaal Khabar / 13-12-2024 06:54:40 am | 6120 Views | 0 Comments
#

नई दिल्ली। राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हंगामा हुआ।
सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, "मैं किसान का बेटा हूं, मैं कमजोरी नहीं दिखाऊंगा। मैं अपने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दूंगा। आपको (विपक्ष को) 24 घंटे एक ही काम है, किसान का बेटा यहां क्यों बैठा है...देखिए आप क्या कह रहे हैं। मैंने बहुत कुछ सहन किया है...आपको प्रस्ताव लाने का अधिकार है, लेकिन आप संविधान का अपमान कर रहे हैं..."

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "आप (भाजपा) सदस्यों को दूसरे दलों के सदस्यों के खिलाफ बोलने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं...मैं तो किसान मजदूर का बेटा हूं। मैंने आपसे ज्यादा चुनौतियों का सामना किया है...आप हमारी पार्टी के नेताओं का अपमान कर रहे हैं, आप कांग्रेस का अपमान कर रहे हैं...हम यहां आपकी तारीफ सुनने नहीं आए हैं, हम यहां चर्चा करने आए हैं


राज्यसभा में सांसदों की ओर से आज भी जोरदार हंगामा किया गया. सांसदों के हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.