Sidharth-Kiara Baby Girl : सिद्धार्थ और कियारा के घर आयी 'बेबी गर्ल

By Tatkaal Khabar / 16-07-2025 01:07:59 am | 633 Views | 0 Comments
#

Sidharth-Kiara Baby Girl : मुंबई। बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपने पहले बच्चे 'बेबी गर्ल' के जन्म की आधिकारिक घोषणा की है। उन्होंने कहा कि उनकी दुनिया अब हमेशा के लिए बदल गई है।

अभिनेता दंपति सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने बुधवार को अपनी पहली संतान के जन्म की खुशखबरी दी। सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम' पर एक संयुक्त पोस्ट के माध्यम से यह खबर साझा करते हुए दोनों ने बताया कि अब वे एक बेटी के माता-पिता बन चुके है।

उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में इमोजी शेयर किए। सिद्धार्थ के इस पोस्ट पर उनके दोस्त और फिल्मी हस्तियों ने बधाई दी। परिणीति चोपड़ा, अदा खान, राशि खन्ना, कमीडियन भारती सिंह, भूमि पेडनेकर, मनीष मल्होत्रा, सोफी चौधरी, करण जौहर, और मोनालिसा ने कमेंट में 'मुबारक हो' लिखा। वहीं सुनील ग्रोवर ने कमेंट में लिखा, 'बहुत बढ़िया! मम्मी और डैडी को बधाई!' नेहा धूपिया ने कमेंट में लिखा, 'पैरेंटहुड की दुनिया में आपका स्वागत है।'

उन्होंने अपने-अपने ‘इंस्टाग्राम पेज' पर पोस्ट किया, "हमारे दिल भर आए हैं और हमारी दुनिया सदा के लिए बदल चुकी है'' मल्होत्रा (40) और आडवाणी (33) ने फरवरी 2023 में राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। दोनों ने पहली बार फिल्म ‘शेरशाह' (2021) में साथ में काम किया था।

आडवाणी ने हाल में राम चरण की ‘गेम चेंजर' में अभिनय किया था। वह अब यश अभिनीत ‘टॉक्सिक' और ऋतिक रोशन तथा जूनियर एनटीआर के साथ ‘वॉर 2' में भी नज़र आएंगी। मल्होत्रा की अगली फिल्म जान्हवी कपूर के साथ ‘परम सुंदरी' है। वह ‘विवन: फ़ोर्स ऑफ़ द फ़ॉरेस्ट" में भी अभिनय करते दिखाई देंगे।