महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ 'बाहुबली 2 ' का नया पोस्टर...

By Tatkaal Khabar / 24-02-2017 04:33:37 am | 16083 Views | 0 Comments
#

महाशिवरात्रि के मौके पर फिल्म के निर्माताओं ने 'बाहुबली : द कनक्लूजन' फिल्म का पोस्टर आज रिलीज़ किया गया हैं। इस पोस्टर में अभिनेता प्रभास हाथी के ऊपर खड़े नजर आ रहे हैं। इस श्रृंखला की पहली फिल्म ‘बाहुबली’ में प्रभास के शिवभक्त होने की वजह से इस फिल्म के नए पोस्टर को महाशिवरात्रि के अवसर पर रिलीज किया गया है। बता दें कि ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ ने फिल्म में ऐतिहासिक ड्रामा, एक्शन से सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म के नए पोस्टर से लोगों को फिल्म देखने के लिए और भी आकर्षित किया है। पहली फिल्म में शिवलिंग उठाने का दृश्य खासा पसंद किया गया था। फिल्‍म बाहुबली : द कनक्लूजन’ इसी साल 28 अप्रैल को रिलीज होगी।