शिखर धवन ने अपना 14वां वनडे शतक बनाने के साथ ही दिग्गज आलराउंडर युवराज सिंह की बराबरी की

By Tatkaal Khabar / 19-09-2018 03:19:59 am | 14172 Views | 0 Comments
#

दुबई: बाएं हाथ के ओपनर शिखर धवन ने अपना 14वां वनडे शतक बनाने के साथ ही दिग्गज आलराउंडर युवराज सिंह की बराबरी कर ली है। शिखर ने एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में हांगकांग के खिलाफ कल 127 रन बनाए जो उनका 14वां शतक था।
 
शिखर ने इसके साथ ही युवराज की बराबरी कर ली और इसी के साथ वह भारत में सर्वाधिक शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में युवी की बराबरी पर संयुक्त छठे नंबर पर पहुंच गए।

इस क्रम में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर (49), दूसरे पर मौजूदा कप्तान विराट कोहली (35), तीसरे पर सौरभ गांगुली (22), चौथे पर एशिया कप टीम के कप्तान रोहित शर्मा (18) और पांचवें नंबर पर वीरेंद्र सहवाग (15) हैं।