IND Vs WI: राजकोट टेस्ट आज से...

By Tatkaal Khabar / 04-10-2018 07:50:14 am | 14482 Views | 0 Comments
#

भारत गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेलने के लिए उतरेगा. राजकोट टेस्ट सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा. भारत को पिछले नौ महीनों में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन तब भी टेस्ट मैचों में दुनिया की नंबर एक टीम बना हुआ है.

ऐसे समय में वेस्टइंडीज पर बड़ी जीत से विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम का मनोबल बढ़ेगा जिसे नवंबर में शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियाई दौरे में फिर से कड़ी परीक्षा से गुजरना है. भारत को आठवें नंबर की वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत से बहुत कुछ हासिल नहीं होगा, लेकिन कैरेबियाई टीम अपना प्रभाव छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. उसे भारत के खिलाफ 2002 के बाद अपनी पहली जीत का इंतजार है, जबकि भारतीय सरजमीं पर उसने 1994 के बाद कोई मैच नहीं जीता है.

भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे में कई बदलाव करने के कारण आलोचना झेलनी पड़ी और इसके बाद सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और शिखर धवन को अपनी जगह गंवानी पड़ी. यहां तक कि इंग्लैंड दौरे में बेंच पर बैठे रहने वाले करुण नायर को बाहर किये जाने भी टीम चयन पर सवाल उठने लग गए हैं.