World Wrestling Championship : पूजा ढांडा ने दिलाया भारत को ब्रॉन्‍ज मेडल

By Tatkaal Khabar / 26-10-2018 03:55:12 am | 15384 Views | 0 Comments
#

पूजा ढांडा ने गुरुवार को बुडापेस्ट (हंगरी) में चल रही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत को ब्रॉन्‍ज मेडल दिलाया. 57 किग्रा भार वर्ग में हरियाणा की 24 साल की पूजा ने नार्वे की ग्रेस बुलन को 10-7 से शिकस्त दी. पूजा विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाली भारत की चौथी महिला पहलवान बनीं. भारत को महिला वर्ग में पदक छह साल बाद मिला है. इससे पहले 2006 में अलका तोमर, 2012 में गीता और बबीता फोगाट ने देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

सोमवार को बजरंग पूनिया ने भारत को सिल्वर मे़डल दिलाया था. बजरंग पूनिया को 65 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जापान के ताकुटो ओटोगुरो से उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा. 24 वर्षीय बजरंग पूनिया को 19 वर्षीय आटोगुरो ने 16-9 से शिकस्त दी.


राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता पूजा को चीन की नींगनींग रोंग ने रोमांचक मुकाबले में 4-3 से पराजित किया था और रोंग के फाइनल में पहुंचने से पूजा को रेपचेज में खेलने का मौका मिला था. उन्होने इस मौके को हाथ से नहीं जाने दिया. पूजा ने अजरबेजान की एलोना कास्निक को 8-3 से पराजित कर ब्रॉन्‍ज मेडल के मुकाबले में प्रवेश किया था. कांस्य के लिए पूजा का सामना नार्वे की ग्रेस जैकब से हुआ, जिन्होंने उसे 10-7 से पराजित किया.