महेश आनंद अंधेरी में अपने घर पर पाये गये मृत ...

By Tatkaal Khabar / 10-02-2019 03:39:17 am | 19689 Views | 0 Comments
#

मुंबई : अस्सी और नब्बे के दशक में बॉलीवुड की कई फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने वाले महेश आनंद अंधेरी उपनगर में अपने घर पर मृत पाये गये. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि जब 57 वर्षीय अभिनेता की घरेलू सहायिका शनिवार को उनके घर पर पहुंची तो उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया. इसके बाद उसने आनंद के पड़ोसियों को खबर दी जिन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी.
अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और उन्हें मृत पाया.
पुलिस के अनुसार, ऐसा लगता है कि अभिनेता की मौत दो दिन पहले हुई है. वर्सोवा पुलिस थाने के वरिष्ठ इंस्पेक्टर रवींद्र बडगुजर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी. उन्होंने कहा, ‘‘कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है.''