INDvAUS: संजय मांजरेकर का विजय शंकर और ऋषभ पंत पर नाराज़गी

By Tatkaal Khabar / 15-03-2019 03:37:18 am | 14359 Views | 0 Comments
#

भारत को ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले दो वनडे मैच जीते, लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी करते हुए बाकी तीन मैच जीतकर सीरीज अपने नाम की। सीरीज का आखिरी मैच 13 मार्च (बुधवार) को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला गया, जहां भारत को 35 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज हार के बाद पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने ऑलराउंडर विजय शंकर (Vijay Shankar) और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को जमकर लताड़ा है।

संजय मांजरेकर ने मैच के बाद ट्विटर पर लिखा, 'मैं विजय शंकर और पंत से इस मैच के बाद बहुत निराश हूं, दोनों के पास अपना हुनर दिखाने का शानदार मौका था। शंकर के पास बड़े शॉट्स हैं, लेकिन वो पंत नहीं हैं। उन्हें स्ट्राइक रेट बढ़ाकर खेलना सीखना होगा.