प्रमोद सावंत हो सकते हैं गोवा के नए कम,आज ही ले सकते हैं शपथ

By Tatkaal Khabar / 18-03-2019 08:29:46 am | 17829 Views | 0 Comments
#

गोवा के मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद राज्‍य में उपजे सियासी हालात के बीच बीजेपी नेता प्रमोद सावंत राज्‍य के नए मुख्‍यमंत्री हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने उनका नाम तय कर लिया है. वह आज दोपहर तीन बजे के बाद मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. इससे पहले गोवा भाजपा प्रमुख ने कहा था कि गोवा के अगले मुख्यमंत्री को लेकर अपराह्न दो बजे तक फैसला हो जाएगा. तीन बजे के बाद शपथ ग्रहण समारोह होगा.हालांकि सूत्रों के मुताबिक गोवा के मुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी की तरफ से प्रमोद सावंत के अलावा विश्वजीत राणे का नाम भी आगे चल रहा था लेकिन सूत्रों के मुताबिक विधानसभा अध्‍यक्ष प्रमोद सावंत को बीजेपी ने मुख्‍यमंत्री बनाने का फैसला किया है. 

सत्‍ताधारी बीजेपी और सहयोगी क्षेत्रीय दलों एमजीपी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के बीच इसके लिए अंतिम सहमति नहीं बन पाई है