राजनाथ सिंह के खिलाफ लखनऊ से लड़ेंगे चुनाव जितिन प्रसाद

By Tatkaal Khabar / 23-03-2019 01:56:21 am | 20466 Views | 0 Comments
#

कांग्रेस आलाकमान ने जितिन प्रसाद को आखिर लखनऊ सीट से चुनाव लड़ने के लिए मना लिया है। कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। यहां भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से उनकी टक्कर होगी। सपा-बसपा गठबंधन यहां से अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगा ताकि जितिन की जीत का रास्ता साफ हो सके।  जितिन ने लखनऊ से लड़ने से साफ तौर पर इनकार कर दिया है। वह अपनी परंपरागत सीट धौरहरा से ही लड़ना चाहते हैं। उनके परिजन भी चाहते थे कि वह पुरानी सीट से ही चुनाव लड़ें। इस बीच उनके भाजपा में शामिल होने की खबरें तक उड़ने लगीं। कहा जाने लगा कि शुक्रवार शाम तक वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।