इंग्‍लैंड के प्लयेर जेसन रॉय अगले दो विश्व कप मैच नहीं खेलेंगे

By Tatkaal Khabar / 17-06-2019 12:09:04 pm | 18382 Views | 0 Comments
#

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय आईसीसी विश्व कप-2019 के अगले दो मैच नहीं खेलेंगे. उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत है.  इंग्लैंड को मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलना है. उसके बाद उसे 27 मार्च को श्रीलंका के खिलाफ उतरना है. रॉय को बीते शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में चोट लग गई थी इसलिए वे पारी की शुरुआत करने भी नहीं आए थे. जोए रूट ने पारी की शुरुआत की थी.वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, रॉय इंग्लैंड की मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे और आस्ट्रेलिया के खिलाफ लंदन में होने वाले मैच से पहले उनके ऊपर फैसला लिया जाएगा. रॉय के अलावा इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन भी चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे. रॉय के जान के बाद जेम्स विंसे का अंतिम-11 में चुने जाना तय माना जा रहा है. वहीं मोर्गन पर अगले 24 घंटे में फैसला लिया जाएगा.