BCCI के अध्यक्ष हो सकते हैं अमित शाह के पुत्र जय शाह

By Tatkaal Khabar / 13-10-2019 04:32:34 am | 20544 Views | 0 Comments
#

गृहमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह  के बेटे जय शाह  बीसीसीआई के अध्यक्ष हो सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 23 अक्टूबर को बीसीसीआई की आम सभा की बैठक में प्रशासकों की समिति (Committee of Administrators) अपना पद छोड़ेगी, तब नए चेहरों को शामिल किया जाएगा.

बता दें कि लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के बाद अमल में लाए गए सुधार के मद्देनज़र अब बीसीसीआई से पुराने लोग बाहर हैं. एन श्रीनिवासन, निरंजन शाह, अनुराग ठाकुर, अमित शाह, परिमल नाथवानी और चिरायु अमीन जैसे लोग अब क्रिकेट बोर्ड के हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि बीसीसीआई के नए संविधान के मुताबिक ये लोग पद संभालने के लिए अयोग्य हैं. ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इनके परिजन इनके पद पर बैठेंगे.