टी-20 में सबसे सफल गेंदबाज बनने की राह में बुमराह

By Tatkaal Khabar / 09-01-2020 01:46:46 am | 26495 Views | 0 Comments
#

जसप्रीत बुमराह टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने के करीब हैं। भारत और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को खेले जाने वाले मैच में बुमराह यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। इस समय बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल के साथ 52 विकेट लेकर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। बुमराह ने 44 मैचों में 52 विकेट लिए हैं। चहल ने 36 और अश्विन ने 46 मैचों में इतने विकेट लिए हैं।

बुमराह लंबे समय बाद चोट से वापसी कर रहे हैं। इंदौर में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में बुमराह ने चोट से वापसी करते हुए अपना पहला मैच खेला था। उनका प्रदर्शन मिला जुला रहा था। उन्होंने 4 ओवरों में 32 रन देकर एक विकेट लिया था।