Balmain ब्रांड की बहुत कीमती जर्सी पहने दिखे महेंद्र सिंह धोनी

By Tatkaal Khabar / 30-01-2020 01:47:13 am | 30449 Views | 0 Comments
#

Image result for Balmain

महेंद्र सिंह धोनी अभी हाल ही में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आए थे. धोनी अपनी पत्नी साक्षी सिंह के साथ दिल्ली के ताज पैलेस होटल में देखे गए थे. दिल्ली के ताज पैलेस से धोनी और साक्षी की कई तस्वीरें और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में माही ने एक साधारण-सी दिखने वाली जर्सी पहन रखी है जिसकी कीमत जानने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे.

वायरल तस्वीरों में महेंद्र सिंह धोनी बलमेन पैरिस ब्रांड की जर्सी पहने दिखाई दे रहे हैं. देखने में तो काले रंग की ये जर्सी बेहद साधारण लग रही है, लेकिन इसकी कीमत अच्छे-अच्छों के होश उड़ा सकती है. जी हां, फ्रांस की लग्जरी फैशन प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी बलमेन की ये साधारण-सी दिखने वाली जर्सी की कीमत कई हजारों में है. farfetch.com पर इस जर्सी की कीमत करीब 45 हजार रुपये है.