बिल गेट्स ने खरीदा ऐसा लग्जरी जहाज, 4600 करोड़ कीमत

By Tatkaal Khabar / 13-02-2020 03:24:57 am | 27514 Views | 0 Comments
#

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार बिल गेट्स ने एक ऐसा लक्जरी सुपरयॉट खरीदा है, जिसे देखकर दुनिया हैरान रह गई है. इस सुपरयॉट की कीमत 4600 करोड़ रुपये है. यह विश्व का पहला हाइड्रो पावर से चलने वाला यॉट है. इसे सिनोट (Sinot) नाम की कंपनी ने बनाया है.

इस यॉट की खूबी जानकर सोशल मीडिया में हड़कंप मच गया है. इसमें इंफिनिटी पूल, हैलीपैड, स्पा और जिम जैसी लक्जरी सुविधा मौजूद हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, यह सुपरयॉट 112 मीटर यानि 370 फीट लंबा है. यह सुपरयॉट पूरी तरह से लिक्विड हाइड्रोजन से चलेगा. सिनोट ने पिछले साल जहाजों के कार्यक्रम में इस यॉट के डिजाइन को लॉन्च किया था.