पाकिस्तान के मंत्री ने ईद के समय कोरोना फैलने को लेकर चिंता जताई

By Tatkaal Khabar / 26-07-2020 02:51:11 am | 16804 Views | 0 Comments
#

पाकिस्तान के योजना व विकास मंत्री असद उमर ने ईद के दौरान कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सार्वजनिक जगहों पर जाने से बचने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा है। पाकिस्तान में हालांकि 86 फीसदी रोगी कोरोना महामारी से उबर चुके हैं।

डॉन न्यूज की रपट के अनुसार, नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) की शनिवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को पशु बाजार में सुरक्षा उपायों को लागू करने के लिए कहा, ताकि वायरस के संक्रमण को फैलने से रोक जा सके।

पंजाब के खबर पख्तूनख्वाह और इस्लामाबाद में 527 पशु बिक्री केंद्रों को सील किया गया है।

बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 1317 मामले सामने आए हैं और इस महामारी से 40 लोगों की मौत हुई है। इन आंकड़ों के बाद यहां कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 272,807 हो गया है, जिनमें से 236,596 स्वस्थ हो चुके हैं।

मंत्री ने मौजूदा स्थिति की सराहना करते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा को सादगी के साथ मनाया जाना चाहिए, ताकि महामारी के प्रसार को रोका जा सके।