अफगानिस्तान में कार बम विस्फोट में 5 की मौत

By Tatkaal Khabar / 25-08-2020 03:48:04 am | 18281 Views | 0 Comments
#

काबुल। अफगानिस्तान के बल्ख प्रोविन्स में मंगलवार को विशेष सुरक्षा बल के कैंप के पास एक आत्मघाती कार बम धमाका हुआ जिसमें 5 लोग मारे गए और 32 लोग घायल हो गए। धमाके के बाद हमले में घायल लोगों को सैन्य और नागरिक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आर्मी कॉर्प्स के प्रवक्ता हनीफ रेजाई ने कहा कि सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

मरने वालों में सेना के दो जवान और तीन नागरिक हैं, जबकि घायलों में सेना के 6 जवान हैं।

किसी भी संगठन ने इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।