सिद्धार्थ कौल का कहर हैदराबाद ने मुंबई को 31 रनों से पीटा...

By Tatkaal Khabar / 25-04-2018 02:38:20 am | 14444 Views | 0 Comments
#

आईपीएल के11वें सीजन के 23वें मैच को मुंबई इंडियंस टीम कभी याद रखना नहीं चाहेगी. गत चैंपियन मुंबई को अपने घर में हार माननी पड़ी. 119 रनों का मामूली लक्ष्य वह हासिल नहीं कर पाई और 18.5 ओवरों में 87 रनों पर ढेर हो गई. सनराइजर्स हैदराबाद ने 31 रनों से यादगार जीत हासिल कर ली. हैदराबाद की जीत में तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने कहर बरपाई. उन्होंने 4 ओवरों में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा राशिद खान और बासिल थंपी ने 2-2 विकेट निकाले. इसके साथ ही हैदराबाद की टीम 6 मैचों में 4 जीत केआईपीएल के11वें सीजन के 23वें मैच को मुंबई इंडियंस टीम कभी याद रखना नहीं चाहेगी. गत चैंपियन मुंबई को अपने घर में हार माननी पड़ी.

साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस 6 मैचों में 5 हार के साथ सातवें स्थान पर है. मैच में 16 डॉट बॉल के साथ 2 विकेट झटकने वाले राशिद खान मैन ऑफ द मैच रहे.