भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर, मेलबर्न टेस्ट में खेल सकते हैं रवींद्र जडेजा

By Tatkaal Khabar / 21-12-2020 03:19:48 am | 20210 Views | 0 Comments
#

एडीलेड में पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम की चारों तरफ आलोचना हो रही है। इस बीच के टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय टीम मैनेजमेंट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट (26 दिसंबर) से पहले रवींद्र जडेजा की चोट पर करीबी नजर रखे हुए है। अगर यह ऑलराउंडर फिट होता है तो मेलबर्न टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में हनुमा विहारी की जगह ले सकता है। टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के दौरान जडेजा के सिर में चोट लगी थी और इसके बाद उनके पैर की मांसपेशियों में भी खिंचाव आ गया था, जिसके कारण वह पहले टेस्ट से बाहर हो गए थे। भारत को पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा और इस दौरान जडेजा ने नेट पर वापसी की।