Kisan Andolan : हरियाणा के इन 15 जिलों में इंटरनेट सेवा ठप

By Tatkaal Khabar / 29-01-2021 12:43:23 pm | 34045 Views | 0 Comments
#

 ट्रैक्टर परेड में फैली हिंसा के बाद कमजोर पड़ते किसान आंदोलन पर राकेश टिकैट के आंसू भारी पड़ते नजर आ रहा है. टिकैत के आंसू ने आंदोलन में नई जान फूंक दी है. राकेश टिकैत के समर्थन में आज मुजफ्फरनगर में महापंचायत हो रही है. इधर राकेश टिकैत के भाई नरेश टिकैत ने कहा है कि किसान आंदोलन को निर्णायक स्थिति में पहुंचाएंगे. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज किसान आंदोलन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. यहां इन्होंने किसानों के पक्ष में अपनी बात रखी और कहा तीनों किसान बिल सरकार किसानों के खिलाफ ला रही है, इसलिए किसान आंदोलन कर रहे हैं. अगर सरकार को यह लगता है कि किसान घर जायेंगे तो ऐसा नहीं है. मेरी चिंता है कि यह बढ़ेगा.

महापंचायत  में बोले जयंत चौधरी, किसानों के साथ अन्याय कर रही है सरकार 
महापंचायत में नेता जयंत चौधरी ने किसानों के पक्ष में अपनी बात रखी उन्होंने कहा सरकार जो भी किसानों के साथ कर रही है वह गलत है.

गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा के बाद किसान आंदोलन से दूर हटे संगठनों में एक संगठन दोबारा वापस लौट गया है.