घर में इस दीवार पर बनाएंगे स्वस्तिक तो प्रसन्न होंगे भगवान गणेश

By Tatkaal Khabar / 29-01-2021 01:33:22 am | 39722 Views | 0 Comments
#

हर कोई चाहता है कि उसका जीवन सुख-शांति से बीते। उसके घर में मां लक्ष्मी (Mata laxmi) का वास हो और उसे किसी चीज की कोई कमी न रहे। इसके लिए वह मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ता पर कभी-कभी भाग्य उसका साथ नहीं देता।

वहीं कभी तो घर के वास्तुदोष (Vastudosh) भी उसे आगे बढ़ने से रोक लेते हैं। वह समझ ही नहीं पाता कि आखिर क्या कुछ किया जाए। तो आपको यहां यह जानना चाहिए कि ऐसे में घर में स्वस्तिक (Swastik) बनाया जाए तो कई तरह के वास्तुदोष दूर हो सकते हैं। वास्तु में स्वस्तिक के कई तरह के लाभ बताए गए हैं साथ ही यह भी माना जाता है कि अलग-अलग चीजों से बनाए गए स्वस्तिक अलग फल देते हैं।