स्विस ओपन: पहले दौर से बाहर हुई साइना नेहवाल, सिंधु ने किया अगले दौर में प्रवेश

By Tatkaal Khabar / 05-03-2021 12:52:14 pm | 20921 Views | 0 Comments
#

बासेल।ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले ही दौर में थाईलैंड की पी चाइवान से हारकर बाहर हो गई। साइना को 58 मिनट तक चले मुकाबले में 16 . 21, 21 . 17, 21 . 23 से पराजय झेलनी पड़ी। वहीं पी वी सिंधु ने तुर्की की यिजिट नेस्लिहान को 21 . 16, 21 . 19 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अब सिंधु का सामना अमेरिका की इरिस वांग से होगा।पुरूष खिलाड़ियों में चौथी वरीयता प्राप्त किदाम्बी श्रीकांत, पांचवीं वरीयता प्राप्त बी साइ प्रणीत , सौरभ वर्मा, अजय जयराम अंतिम 16 में पहुंच गए हैं। एच एस प्रणय, पारूपल्ली कश्यप, लक्ष्य सेन और समीर वर्मा पहले ही दौर से बाहर हो गए थे।