लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 26 अप्रैल से 2 मई तक

By Tatkaal Khabar / 27-04-2021 01:05:40 am | 24317 Views | 0 Comments
#

आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी, यह आपको बताएगा आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल। जानिए, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए इस हफ्ते क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को व्यापार में लाभ होगा। आप किसी नए व्यापार की योजना पर अमल कर सकते हैं। धन संबंधी प्रयासों में इस हफ्ते आपको सफलता की प्राप्ति मिलेगी। अविवाहित जातकों को इस हफ्ते कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। हफ्ते के मध्य में सेहत का ध्यान रखें तथा व्यर्थ के तनाव से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। इस हफ्ते भाग्य का साथ मिलने से कोई रुका कार्य आगे बढ़ सकता है। धन की प्राप्ति होगी।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को धन का लाभ मिलेगा। इस हफ्ते कर्ज से संबंधित समस्याओं के समाधान हो सकते हैं। इस हफ्ते व्यापारिक साझेदारों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। इस हफ्ते आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद से बचें। इस हफ्ते के अंतिम भाग में आप स्वास्थ्य तथा धन के खर्च से परेशान हो सकते हैं। आलस्य तथा तनाव से अपने आप को दूर रखें।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के दैनिक लाभों में वृद्धि हो सकती है। संतान के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। मित्रों का सहयोग इस हफ्ते आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र के लिहाज से हफ्ता ठीक-ठाक बना रहेगा। हफ्ते के मध्य में धन का खर्च तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। इस हफ्ते पार्टनरशिप वाले कार्यो से लाभ के योग रहेंगे। पुरानी परेशानी में आपको राहत प्राप्त होगी।

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को व्यापार को लेकर कुछ समस्याएं बनी रह सकती हैं। इस हफ्ते दैनिक लाभ के लिए आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि छोटे-मोटे धन लाभ की प्राप्ति आपको मिलेगी। इस हफ्ते परिजनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा, किंतु जीवनसाथी की सेहत कुछ परेशान कर सकती है। कहीं फसा हुआ पैसा इस हफ्ते आपको वापस मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस हफ्ते भाई तथा मित्र का सहयोग आपको लाभ दिला सकता है। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपको शुभ समाचार तथा लाभ मिल सकते हैं। हफ्ते के मध्य में कामकाज की अधिकता आपको परेशानी तथा तनाव दे सकती है। संतान का सहयोग आपको लाभ देगा। सेहत को लेकर इस हफ्ते आपको आराम मिलेगा। हफ्ते के अंत में खर्च अधिक होगा तथा किसी को धन उधार देने से बचें।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों के मन में किसी प्रकार का डर तथा तनाव बना रह सकता है। पारिवारिक रिश्तों में इस हफ्ते प्रेम भाव बढ़ेगा। इस हफ्ते कार्यो को लेकर कार्यक्षेत्र में परेशानी प्राप्त हो सकती है। इस हफ्ते आर्थिक स्थिति तथा धन लाभ को लेकर स्थितियां आपके पक्ष में बनी रह सकती है। दैनिक बोलचाल में अपनी वाणी पर संयम बरतें। इस हफ्ते आलस्य से बचे तथा स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह है।


तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। कामकाज के लिहाज से यह हफ्ता आपको अच्छे लाभ देने वाला रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ बहस बाजी से बचे। जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा। हफ्ते के मध्य में आपके मन में कुछ नकारात्मकता आ सकती है, इसलिए उससे बचें। हफ्ते के अंत में धन लाभ के योग रहेंगे।

वृश्चिक लग्नराशि : यह सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ के लिहाज से अच्छा बना रह सकता है। अचानक धन प्राप्ति के योग उत्पन्न हो सकते हैं। इस हफ्ते कार्य क्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। इस हफ्ते आपको वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कतें मिल सकती हैं, किंतु अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। धन का खर्च बना रह सकता है यात्रा के योग बन सकते हैं। व्यर्थ के सोच-विचार से बचें।

धनु लग्नराशि : इस सप्ताहा धनु राशि के जातकों को धन का लाभ मिलेगा। आपकी दैनिक आय में भी वृद्धि होने के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से यह हफ्ता आपको सकारात्मक परिणाम दे सकता है। संतान के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। हफ्ते के मध्य में सेहत तथा धन खर्च को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। व्यापारिक वर्ग के लिए हफ्ता अच्छे फल देने वाला रहेगा। इस हफ्ते व्यर्थ के मामलों से अपने आपको दूर रखें।

मकर लग्नराशि : यह सप्ताह मकर राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र के लिहाज से अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। इस हफ्ते कार्यस्थल पर आपको कुछ अच्छे कार्य तथा लाभ मिल सकते हैं। नौकरी में पदलाभ के योग भी बनेंगे। इस हफ्ते आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। हफ्ते के मध्य में आपको मित्रों का सहयोग कम मिल सकता है। धन लाभ में कुछ रुकावट मिल सकती है। हफ्ते का अंतिम भाग धन खर्च तथा भागदौड़ वाला रहेगा।

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में स्थितियां अच्छी बनेंगी। नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। अधिकारी वर्ग के साथ वाद-विवाद से बचें। हफ्ते के मध्य में सेहत को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। धार्मिक कार्यो में आपकी रुचि बढ़ सकती है। धन लाभ के लिए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कामकाज को लेकर इस हफ्ते आपकी भागदौड़ अधिक बनी रहेगी। इस हफ्ते आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, जिसके चलते आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दैनिक सुखों में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। व्यर्थ के मामलों से अपने आप को दूर रखें। नौकरी कर रहे जातकों को अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं।