बिहार : बरौनी रिफाइनरी के एवी यूनिट में विस्फोट, 19 घायल

By Tatkaal Khabar / 17-09-2021 01:31:01 am | 19185 Views | 0 Comments
#

बिहार के बेगूसराय जिले के बरौनी रिफाइनरी में गुरुवार को एवीयू-1 यूनिट का फर्नेस फट जाने के वहां काम कर रहे 19 लोग घायल हो गए। घायलों में 5 रिफाइनरीकर्मी और 14 ठेका श्रमिक बताए जा रहे हैं। घायल सभी लोग खतरे से बाहर बताए गए।

बरौनी रिफाइनरी की जनसंपर्क अधिकारी अंकिता श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया कि बरौनी रिफाइनरी में 20 अगस्त से रिफाइनरी के योजनाबद्घ शटडाउन का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में यूनिट के लाइटअप का काम इन दिनों किया जा रहा है।