पश्चिम बंगाल: BJP को बड़ा झटका, राजनीति छोड़ने के बाद TMC में शामिल हुए बाबुल सुप्रियो

By Tatkaal Khabar / 18-09-2021 02:44:54 am | 14396 Views | 0 Comments
#

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो आज औपचारिक रूप से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद सुप्रियो ने भाजपा छोड़ दी थी। उन्होंने राजनीति से संन्यास की भी घोषणा की थी। उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने टीएमसी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान सांसद डेरेक ओ'ब्रायन भी मौजूद थे।
टीएमसी के कुणाल घोष ने बाबुल सुप्रियो के टीएमसे में शामिल होने पर कहा, ''भाजपा के कई नेता टीएमसी नेतृत्व के संपर्क में हैं। वे भाजपा से संतुष्ट नहीं हैं। एक (बाबुल सुप्रियो) आज शामिल हुए, दूसरा कल शामिल होना चाहता है। यह प्रक्रिया चलती रहेगी। रुकिए और देखते रहिए।''

राजनीति छोड़ने का मेरा फैसला गलत और भावनात्मक
इस्तीफा देने के बाद बाबुल सुप्रियो ने कहा है कि टीएमसी में आने के बाग गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा, ''जब मैंने कहा था कि मैं राजनीति छोड़ दूंगा तो इसका मतलब मेरे दिल से था। हालांकि, मुझे लगा कि एक बहुत बड़ा अवसर मुझे (टीएमसी में शामिल होने पर) सौंपा गया था। मेरे सभी दोस्तों ने कहा कि राजनीति छोड़ने का मेरा फैसला गलत और भावनात्मक था।''