तो इस वजह से एक्टिंग में वापस आयी प्रीति जिंटा...

By Tatkaal Khabar / 03-02-2017 03:50:25 am | 19958 Views | 0 Comments
#

मुंबई: अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘भैय्याजी सुपरहिट’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहीं हैं। लेकिन प्रीति जिंटा का कहना है कि अगर उनके पति ने उन्हें प्रेरित नहीं किया होता तो वह शायद कभी फिल्म जगत में बतौर अभिनेत्री वापसी नहीं करती। प्रीति आखिरी बार बड़े पर्दे पर वर्ष 2013 में अपनी फिल्म निर्माण कंपनी की ‘इश्क इन पेरिस’ फिल्म में नजर आई थीं। अभिनेत्री पिछले साल अपने अमेरिकी प्रेमी जेन गुडइनफ से शादी के बंधन में बंधी थीं। इसके बाद से ही प्रीति कभी अमेरिका, तो कभी भारत आती-जाती रहती हैं। लैक्मे फैशन वीक के दौरान प्रीति ने कहा, मुझे लगता है कि महिलाएं सुपर वुमेन होती हैं। इसलिए मेरे लिए यात्रा (कभी अमेरिका तो कभी भारत) करना मुश्किल नहीं होता । मैं काफी खुश हूं, मैं काफी भाग्यशाली हूं कि मैंने एक ऐसे इंसान से शादी की है जिसने मुझे दोबार फिल्म जगत में आने के लिए प्रेरित किया।’ उन्होंने कहा, ‘ मैंने सोचा था कि मैं अब फिल्में नहीं करूंगी और फिल्मों के कारोबार पर ध्यान दूंगी। हां, शादी के बाद ये सब थोड़ा मुश्किल जरूर हो गया है।’ ‘भैय्याजी सुपरहिट’ निर्देशक नीरज पाठक की एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। इसमें सनी देओल, अमीशा पटेल और अरशद वारसी भी हैं।