रिलीज हुआ 'कमांडो 2' का पहला गाना, अलग अंदाज है 'हरे कृष्णा हरे राम' का..

By Tatkaal Khabar / 04-02-2017 04:17:36 am | 14936 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड फिल्म 'कमांडो 2' का पहला गाना 'हरे कृष्णा हरे राम' रिलीज हो गया है। इस गाने ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है। एक ही दिन में इस गाने को यूट्यूब पर 32 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। अदा शर्मा, ईशा गुप्ता और विद्युत जामवाल पर फिल्माए गए इस गाने को अरमान मलिक, रितिका और रफ्तार ने अपनी आवाज दी है। गाने के म्यूजिक और थीम को देखते हुए ये एक पार्टी सॉन्ग लगता है। विद्युत और अदा शर्मा अभिनीत फिल्म 'कमांडो-2' 3 मार्च 2017 को रिलीज होगी। ईशा गुप्ता भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का निर्माण 'नमस्ते लंदन' के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। शाह ने ही विद्युत को फिल्म 'फोर्स' के जरिए बॉलीवुड में काम करने का मौका दिया था। पहली फिल्म में ही शानदार अभिनय के लिए अभिनेता को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू (पुरुष) अवार्ड मिला था। फिल्म के निर्देशक देवेन भोजानी हैं। उन्होंने यह फिल्म रितेश शाह और विपुल के साथ लिखी है।