नहीं हूँ बॉक्स ऑफिस का राजा :आमिर खान

By Prashant Jaiswal / 06-02-2017 04:32:05 am | 20392 Views | 0 Comments
#

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी फिल्म ‘दंगल’ की रिलीज़ के बाद उसकी सफलता का आनंद लेते नजर आ रहें हैं। उनकी फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर शानदार कमाई की है, लेकिन इसके बाद भी आमिर का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि वह बॉक्स-ऑफिस के राजा हैं। अपनी फिल्म की सफलता से उत्साहित आमिर ने कहा कि मैं बॉक्स ऑफिस का राजा नहीं हूं। मैं केवल अपनी पत्नी का राजा हूं। उन्होंने कहा कि अभी तक मैंने किसी फिल्म की कमाई करने की क्षमता के आधार पर कोई फिल्म साइन नहीं की। मैं फिल्मों का चुनाव अपने दिल से करना पसंद करता हूं। मैंने अभी तक जितनी भी फिल्में की हैं, वे सारी मेरी दिल को छुई हैं।