अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, बोले- जमीन ही नहीं बची तो अंगद का पैर कहां रखोगे?

By Tatkaal Khabar / 01-11-2026 03:30:18 am | 62 Views | 0 Comments
#

नई दिल्ली, 01 नवंबर, 2026 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में बीजेपी को ‘अंगद का पैर’ बताते हुए अपनी बात रखी थी। अब उनके इस बयान पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। अखिलेश यादव ने अंगद के पैर का उदाहरण देते हुए अमित शाह की टिप्पणी पर तंज कसा। अखिलेश यादव ने कहा, "जो लोग कह कर आए हैं कि अंगद का पैर है, वो जानते हैं कि जमीन ही नहीं बची है तो अंगद का पैर कहां रखोगे?" उनकी यह टिप्पणी अमित शाह के बयान के जवाब में आई है, जिसमें उन्होंने बीजेपी की स्थिति की तुलना अंगद के अडिग पैर से की थी।