UP में ओवैसी ने दिया शायराना जवाब, झूम उठे समर्थक

By Tatkaal Khabar / 23-09-2021 01:44:38 am | 16849 Views | 0 Comments
#

 AIMIM अध्यक्ष और हैदराबाद (Hyderabad) से सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने दिल्ली में सरकारी आवास पर तथाकथित हिन्दू संगठों के लोगों द्वारा की गई तोड़फोड़ पर शायराना अंदाज में जवाब दिया है. उन्होंने उत्तर प्रदेश के संभल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहत इंदौरी का शेर पढ़ा और कहा कि किसी के बाप का हिन्दोस्तान थोड़ी है. ओवैसी जब शेर पढ़ रहे थे, तब उनके समर्थक काफी खुश थे और सभी झूम रहे थे.


जनसभा का मूड भांपते हुए ओवैसी ने कहा, "अगर खिलाफ हैं तो होने दो, जान थोड़ी है... ये सब धुआं है, कोई आसमां थोड़ी है..लगेगी आग तो आएंगे घर कई जद में...यहां पे सिर्फ हमारा मकान थोड़ी है... मैं जानता हूं के दुश्मन भी कम नहीं लेकिन..हमारी तरह हथेली पर जान थोड़ी है.. हमारे मुंह से जो निकले, वही सदाकत है... हमारे मुंह में तुम्हारी जुबान थोड़ी है.. जो आज साहिबे मसन्द हैं, कल नहीं होंगे (आज मोदी हैं, कल नहीं होंगे, योगी हैं कल नहीं होंगे)... किराएदार हैं, ज़ाती मकान थोड़ी है.. सभी का ख़ून है शामिल, यहां की मिट्टी में..किसी के बाप का हिन्दोस्तान थोड़ी है.."